राशन कार्ड खोजें घर बैठे ऑनलाइन 2024

राशन कार्ड खोजें घर बैठे ऑनलाइन ration card kaise khoje online : खाद्य विभाग समय – समय पर राशन कार्ड लिस्ट में अपडेट करता रहता है। ताकि पात्र लोगों का नाम जोड़ा जा सकें एवं अपात्र लोगों का नाम लिस्ट में से हटाया जा सकें। अगर किसी को राशन दुकान से राशन प्राप्त करना है, तो उसका नाम नई राशन कार्ड सूची में होना जरुरी है। अगर आपको इस सूची में अपना राशन कार्ड खोजना है, तो घर बैठे ऑनलाइन खोज सकते है।

खाद्य विभाग ने राशन कार्ड से सम्बंधित जानकारी एवं सुविधाएँ ऑनलाइन उपलब्ध करवा दिया है। जिससे अब कोई भी व्यक्ति अपने मोबाइल या कंप्यूटर के द्वारा राशन कार्ड में नाम खोज सकता है। लेकिन अधिकांश लोगों को राशन कार्ड खोजने की ऑनलाइन प्रक्रिया के बारे में पता नहीं है। इसलिए यहाँ हम स्टेप by स्टेप आसान तरीके से बता रहे है कि घर बैठे ऑनलाइन राशन कार्ड कैसे खोजें ?

राशन कार्ड कैसे खोजें घर बैठे ऑनलाइन ?

स्टेप-1 राशन कार्ड खोजने की वेबसाइट में जाइये

राशन कार्ड खोजने के लिए सबसे पहले हमने राशन कार्ड खोजने की वेबसाइट में जाना होगा। इसके लिए गूगल सर्च बॉक्स में nfsa.gov.in टाइप करके सर्च करें या यहाँ दिए गए डायरेक्ट लिंक को सेलेक्ट करें। इसके द्वारा आप सीधे NFSA की ऑफिसियल वेबसाइट को में जा सकेंगे – यहाँ क्लिक करें

स्टेप-2 Ration Cards विकल्प को सेलेक्ट करें

खाद्य सुरक्षा की आधिकारिक वेबसाइट खुल जाने के बाद स्क्रीन पर आपको अलग – अलग विकल्प दिखाई देंगे। हमें अपना राशन कार्ड खोजना है इसलिए यहाँ मेनू में Ration Cards विकल्प को चुनें। इसके बाद Ration Card Details On State Portals विकल्प को सेलेक्ट करें।

ration-card-kaise-khoje-online

स्टेप-3 अपने राज्य का नाम सेलेक्ट करें

अब स्क्रीन पर सभी राज्यों का नाम दिखाई देगा। इसमें आपको अपने राज्य का नाम खोजना है। आपके राज्य का नाम मिल जाने के बाद उसे सेलेक्ट कीजिये। जैसे – स्क्रीनशॉट में हमने बताया है।

ration-card-kaise-khoje-online

स्टेप-4 अपने जिला का नाम सेलेक्ट करें

राज्य का नाम सेलेक्ट करने के बाद उसके अंतर्गत आने वाले सभी जिलों की लिस्ट दिखाई देगा। यहाँ भी अपने जिले का नाम खोजना है और सेलेक्ट करना है।

ration-card-kaise-khoje-online

स्टेप-5 अपने एरिया का नाम सेलेक्ट करें

जिला का नाम सेलेक्ट करने के बाद उसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण एवं शहरी एरिया की लिस्ट दिखाई देगा। यहाँ आप जिस एरिया से है, उसका नाम खोजें और सेलेक्ट कीजिये।

ration-card-kaise-khoje-online

स्टेप-6 राशन दुकान (FPS Name) सेलेक्ट करें

एरिया सेलेक्ट करने के बाद उस एरिया में जितने भी राशन दुकानदार (FPS) यानि उचित मूल्य की दुकान होंगे उसकी लिस्ट खुल जाएगी। इसमें आप जिस राशन दुकान में राशन कार्ड खोजना चाहते है उसे सेलेक्ट कीजिये।

ration-card-kaise-khoje-online

स्टेप-7 अपना राशन कार्ड खोजें

जैसे ही राशन दुकान (FPS Name) का नाम सेलेक्ट करेंगे, उसके अंतर्गत जितने भी राशन कार्ड धारक होंगे उसकी लिस्ट खुल जाएगी। यहाँ राशन कार्ड धारक का नाम, पिता/पति का नाम एवं निवास पता दिया रहेगा। इस लिस्ट में आप अपना राशन कार्ड खोज सकते है।

ration-card-kaise-khoje-online

यहाँ हमने एक राज्य राजस्थान का राशन कार्ड कैसे खोजें इसकी पूरी जानकारी स्टेप by स्टेप बहुत आसान तरीके से यहाँ बताया है। ठीक इसी तरह अन्य सभी राज्यों के निवासी भी आसानी से अपना राशन कार्ड खोज सकते है। नीचे टेबल में हमने राज्य का नाम और राशन कार्ड खोजने का लिंक दिया है। इसमें आप अपने राज्य का नाम खोजें और उसके सामने दिए गए लिंक को चुनें –

राज्य का नामराशन कार्ड खोजें
Andhra Pradesh (आंध्र प्रदेश)
Assam (असम)
Arunachal Pradesh (अरुणाचल प्रदेश)
Bihar (बिहार)
यहाँ क्लिक करें
Chhattisgarh (छत्तीसगढ़)यहाँ क्लिक करें
Delhi (दिल्ली)यहाँ क्लिक करें
Gujarat (गुजरात)यहाँ क्लिक करें
Goa (गोवा)
Haryana (हरियाणा)यहाँ क्लिक करें
Himachal Pradesh (हिमाचल प्रदेश)यहाँ क्लिक करें
Jharkhand (झारखंड)यहाँ क्लिक करें
Kerla (केरल)
Karnataka (कर्नाटक)
Maharashtra (महाराष्ट्र)यहाँ क्लिक करें
Madhya Pradesh (मध्य प्रदेश)यहाँ क्लिक करें
Manipur (मणिपुर)
Meghalaya (मेघालय)
Mizoram (मिजोरम)
Nagaland (नागालैंड)
Odisha (उड़ीसा)यहाँ क्लिक करें
Punjab (पंजाब)यहाँ क्लिक करें
Sikkim (सिक्किम)
Tamil Nadu (तमिल नाडू)
Telangana (तेलंगाना)
Tripura (त्रिपुरा)
Uttar Pradesh (उत्तर प्रदेश) यहाँ क्लिक करें
Uttrakhand (उत्तराखंड)
West Bengal (पश्चिम बंगाल)यहाँ क्लिक करें

राशन कार्ड कैसे खोजें घर बैठे ऑनलाइन, इसकी पूरी जानकारी स्टेप by स्टेप सरल भाषा में यहाँ बताया गया है। अब कोई भी व्यक्ति बिना किसी परेशानी के नई राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम खोज पायेगा। अगर इसमें आपको कोई परेशानी आये या राशन कार्ड से सम्बंधित आपके मन में कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है। हम बहुत जल्दी आपको रिप्लाई करेंगे।

राशन कार्ड ऑनलाइन खोजने की जानकारी सभी राशन कार्ड धारकों के लिए बहुत उपयोगी है। इसलिए इस जानकारी को उन्हें व्हाट्सएप्प ग्रुप एवं फेसबुक में शेयर जरूर करें। इस वेबसाइट पर हम राशन कार्ड से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करते है। अगर आप इससे सम्बंधित लेटेस्ट एवं महत्वपूर्ण जानकारी सबसे पहले पाना चाहते है, तो गूगल सर्च बॉक्स में सर्च कीजिये – myrationcard.in धन्यवाद !

My Ration Card

हेलो दोस्तों, इस साइट पर आपको राशन कार्ड लिस्ट, ऑनलाइन अप्लाई, एप्लीकेशन फॉर्म, राशन कार्ड का स्टेटस, ऑनलाइन राशन कार्ड डाउनलोड करने की जानकारी के साथ-साथ राशन कार्ड से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान किया जाता है।

अपनी समस्या या सुझाव यहाँ लिखें