राशन कार्ड की फुल लिस्ट 2023 कैसे चेक करें ration card ki full list : खाद्य विभाग द्वारा समय – समय पर राशन कार्ड की लिस्ट में संशोधन किया जाता है। इसमें अपात्र लोगों का नाम लिस्ट दे हटाया जाता है, तो वही पात्र नए परिवारों का नाम लिस्ट में जोड़ा जाता है। अगर आपको ये चेक करना है कि किनका नाम जुड़ा है और किनका नाम हटाया गया है तो आपको राशन कार्ड की फुल लिस्ट देखना चाहिए।
राशन कार्ड की फुल लिस्ट घर बैठे ऑनलाइन अपने मोबाइल या कंप्यूटर के द्वारा देख सकते है। क्योंकि खाद्य विभाग ने राशन कार्ड से सम्बंधित जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध कराया है। लेकिन अधिकांश लोगों को लिस्ट देखने की ऑनलाइन प्रक्रिया के बारे में नहीं जानते है। इसलिए यहाँ हम स्टेप by स्टेप बहुत आसान तरीके से बता रहे है कि राशन कार्ड की फुल लिस्ट कैसे चेक करें ? तो चलिए शुरू करते है।
राशन कार्ड की फुल लिस्ट 2023 कैसे चेक करें ?
स्टेप-1 NFSA की वेबसाइट ओपन करें
राशन कार्ड की फुल लिस्ट देखने के लिए सबसे पहले हमने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा की ऑफिसियल वेबसाइट को ओपन करना है। इसके लिए गूगल सर्च बॉक्स में nfsa.gov.in टाइप करके सर्च करें या यहाँ दिए गए डायरेक्ट लिंक को सेलेक्ट करें। इसके द्वारा आप सीधे एनएफएसए की वेबसाइट में जा सकेंगे – यहाँ क्लिक करें
स्टेप-2 Ration Cards विकल्प को चुनें
खाद्य सुरक्षा की ऑफिसियल वेबसाइट खुल जाने के बाद स्क्रीन पर आपको कई विकल्प दिखाई देंगे। हमने राशन कार्ड की फुल लिस्ट चेक करना है इसलिए यहां मेनू में Ration Cards विकल्प को चुनें। इसके बाद Ration Card Details On State Portals विकल्प को सेलेक्ट करें।
स्टेप-3 अपने राज्य का नाम सेलेक्ट करें
अब स्क्रीन पर आपको भारत के सभी राज्यों का नाम दिखाई देगा। यहाँ आप जिस राज्य से है, उसका राज्य का नाम खोजें। आपके राज्य का नाम मिल जाने के बाद उसे सेलेक्ट करें।
स्टेप-4 अपने जिले का नाम सेलेक्ट करें
राज्य का नाम सेलेक्ट करने के बाद उसके अंतर्गत जितने भी जिले होंगे उसकी लिस्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसमें आपको अपने जिले का नाम खोजना है और उसे सेलेक्ट करना है।
स्टेप-5 अपने ब्लॉक का नाम सेलेक्ट करें
जिला का नाम सेलेक्ट करने के बाद उसके अंतर्गत आने वाले सभी ब्लॉक की लिस्ट स्क्रीन में दिखाई देगा। इसमें आपको अपने ब्लॉक का नाम खोजना है और उसे सेलेक्ट करना है।
स्टेप-6 अपने पंचायत का नाम सेलेक्ट करें
ब्लॉक का नाम सेलेक्ट करने के बाद उसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्राम पंचायत की लिस्ट स्क्रीन में दिखाई देगा। इसमें अपने पंचायत का नाम खोजना है और उसे सेलेक्ट करना है।
स्टेप-7 राशन कार्ड को सेलेक्ट करें
ग्राम पंचायत का नाम सेलेक्ट करने के बाद उसके अंतर्गत आने वाले राशन दुकनदार का नाम दिखाई देगा। इसमें राशन कार्ड के अलग – अलग प्रकार का विवरण रहेगा। आपको जिस भी राशन कार्ड की फुल लिस्ट देखना है उस राशन कार्ड को सेलेक्ट करें।
स्टेप-8 राशन कार्ड की फुल लिस्ट चेक करें
जैसे ही राशन कार्ड को सेलेक्ट करेंगे, स्क्रीन पर राशन कार्ड की फुल लिस्ट खुल जाएगी। यहाँ राशन कार्ड संख्या, धारक का नाम, पिता/पति का नाम, यूनिट संख्या आदि विवरण दिया गया है। आप इस लिस्ट को चेक कर सकते है।
यहाँ हमने एक राज्य के द्वारा आपको बताया कि राशन कार्ड की फुल लिस्ट कैसे चेक करें। ठीक इसी तरह अन्य राज्यों के निवासी भी आसानी से चेक कर सकते है। नीचे टेबल में हमने राज्य का नाम एवं राशन कार्ड की फुल लिस्ट देखने के लिंक दिया है। इस टेबल में आप अपने राज्य का नाम खोजें और उसके सामने दिए गए लिंक को चुनें –
राज्य का नाम | राशन कार्ड की फुल लिस्ट |
Andhra Pradesh (आंध्र प्रदेश) | – |
Assam (असम) | – |
Arunachal Pradesh (अरुणाचल प्रदेश) | – |
Bihar (बिहार) | यहाँ क्लिक करें |
Chhattisgarh (छत्तीसगढ़) | यहाँ क्लिक करें |
Delhi (दिल्ली) | यहाँ क्लिक करें |
Gujarat (गुजरात) | यहाँ क्लिक करें |
Goa (गोवा) | – |
Haryana (हरियाणा) | यहाँ क्लिक करें |
Himachal Pradesh (हिमाचल प्रदेश) | यहाँ क्लिक करें |
Jharkhand (झारखंड) | यहाँ क्लिक करें |
Kerla (केरल) | – |
Karnataka (कर्नाटक) | – |
Maharashtra (महाराष्ट्र) | यहाँ क्लिक करें |
Madhya Pradesh (मध्य प्रदेश) | यहाँ क्लिक करें |
Manipur (मणिपुर) | – |
Meghalaya (मेघालय) | – |
Mizoram (मिजोरम) | – |
Nagaland (नागालैंड) | – |
Odisha (उड़ीसा) | यहाँ क्लिक करें |
Punjab (पंजाब) | यहाँ क्लिक करें |
Rajasthan (राजस्थान) | यहाँ क्लिक करें |
Sikkim (सिक्किम) | – |
Tamil Nadu (तमिल नाडू) | – |
Telangana (तेलंगाना) | – |
Tripura (त्रिपुरा) | – |
Uttrakhand (उत्तराखंड) | – |
West Bengal (पश्चिम बंगाल) | यहाँ क्लिक करें |
राशन कार्ड की फुल लिस्ट 2023 कैसे चेक करें, इसकी पूरी जानकारी स्टेप by स्टेप सरल भाषा में यहाँ बताया गया है। अब कोई भी व्यक्ति बिना किसी परेशानी के ऑनलाइन राशन कार्ड की पूरी लिस्ट चेक कर पायेगा। अगर इसमें आपको कोई परेशानी आये या राशन कार्ड से सम्बंधित आपके मन में कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है। हम बहुत जल्दी आपको रिप्लाई करेंगे।
राशन कार्ड की फुल लिस्ट ऑनलाइन देखने की जानकारी सभी लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इसलिये इस जानकारी को उन्हें व्हाट्सएप्प ग्रुप एवं फेसबुक में शेयर जरूर करें। इस वेबसाइट पर हम राशन कार्ड के बारे सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करते है। अगर आप इससे सम्बंधित लेटेस्ट जानकारी सबसे पहले पाना चाहते है, तो गूगल सर्च बॉक्स में सर्च कीजिये – myrationcard.in धन्यवाद !
Mera nam khadh surksha me nhi juda h mera rashan kard chalu nhi h plz. Nam jod do