राशन कार्ड e Kyc अपडेट कैसे करें 2024 (आसान तरीका)

राशन कार्ड e Kyc अपडेट कैसे करें (ration card kyc update kaise kare) इसकी पूरी जानकारी यहाँ बताएँगे। एक देश एक राशन कार्ड योजना के तहत ऐसे राशन कार्ड धारक जिनका ई केवाईसी अपडेट नहीं हुआ है यानि जिनके राशन कार्ड में आधार नंबर लिंक नहीं हुआ है, उन सभी राशन कार्ड धारकों का केवाईसी होना अत्यंत आवश्यक है। इसके लिए खाद्य विभाग ने सभी राशन वितरण केंद्रों में अपूर्ण केवाईसी वाले राशन कार्ड धारकों की लिस्ट भेज दिया है।

राशन कार्ड में ekyc अपडेट नहीं होने पर राशन दुकान से राशन मिलना बंद हो सकता है। इसलिए अंतिम तिथि से पहले अपना केवाईसी पूरा जरूर करवाएं। राशन कार्ड केवाईसी कैसे होगा, कहाँ होगा, क्या क्या डॉक्यूमेंट लगेंगे, इसकी पूरी जानकारी यहाँ हमने बताया है। आप इस जानकारी को पूरा और ध्यान से पढ़ें। ताकि केवाईसी कम्प्लीट करने में आपको कोई भी परेशानी नहीं आये। तो चलिए शुरू करते है।

ration-card-e-kyc-update

Ration Card ekyc Update 2024

योजना का नामराशन कार्ड योजना
विभाग का नामखाद्य विभाग
राज्य का नामसभी राज्य
कार्य राशन कार्ड e Kyc अपडेट
ऑफिसियल वेबसाइट nfsa.gov.in

Ration Card eKyc अपडेट कैसे करें ?

  • Ration card e kyc अपडेट करने के लिए सबसे पहले अपने राशन दुकान में जाइये।
  • मुखिया एवं राशन कार्ड में शामिल सभी सदस्य शासकीय उचित मूल्य की दुकान में जायेंगे।
  • सभी सदस्य अपना – अपना आधार कार्ड साथ में लेकर जाएँ।
  • अब राशन दुकान संचालक को अपना आधार कार्ड प्रदान करें।
  • विक्रेता द्वारा ई-पॉस मशीन में बारी – बारी से सभी सदस्यों का आधार नंबर प्रविष्टि करेगा।
  • इसके बाद फिंगर प्रिंट स्कैन करवाकर ई-केवाईसी पूर्ण हो जायेगा।
  • सभी सदस्यों का केवाईसी पूर्ण करने के लिए फिंगरप्रिंट स्कैन करवाना होगा।
  • इस तरह आप बहुत आसानी से राशन कार्ड में केवाईसी अपडेट कर सकते है।

राशन कार्ड में ई केवाईसी अपडेट नहीं करने पर क्या होगा ?

राशन कार्ड e Kyc अपडेट वन नेशन वन राशन कार्ड के तहत कराया जा रहा है। जिससे आपके राशन कार्ड में केवाईसी अपडेट होना अनिवार्य है। अगर आपके राशन कार्ड में केवाईसी प्रक्रिया पूर्ण नहीं होगी तब आपको राशन दुकान से राशन मिलने में समस्या आ सकती है। इसलिए सभी सदस्यों का केवाईसी अपडेट अनिवार्य रूप से कराइये।

राशन कार्ड में e Kyc अपडेट नहीं होने से आपका नाम राशन कार्ड की मूल लाभार्थी लिस्ट से भी हटाया जा सकता है। जब आपका केवाईसी पूर्ण होगा तब आपका नाम फिर से राशन कार्ड लिस्ट में शामिल हो जायेगा। इसे चेक करने के लिए वर्तमान राशन कार्ड लिस्ट चेक जरूर करें। यहाँ टेबल में हमने राज्यवार राशन कार्ड नई लिस्ट दे दिया है –

राज्य का नामनई राशन कार्ड लिस्ट देखें
Andhra Pradesh (आंध्र प्रदेश)यहाँ क्लिक करें
Assam (असम)
Arunachal Pradesh (अरुणाचल प्रदेश)
Bihar (बिहार)यहाँ क्लिक करें
Chhattisgarh (छत्तीसगढ़)यहाँ क्लिक करें
Delhi (दिल्ली)यहाँ क्लिक करें
Gujarat (गुजरात)यहाँ क्लिक करें
Goa (गोवा)
Haryana (हरियाणा)यहाँ क्लिक करें
Himachal Pradesh (हिमाचल प्रदेश)यहाँ क्लिक करें
Jharkhand (झारखंड)यहाँ क्लिक करें
Kerla (केरल)
Karnataka (कर्नाटक)
Maharashtra (महाराष्ट्र)यहाँ क्लिक करें
Madhya Pradesh (मध्य प्रदेश)यहाँ क्लिक करें
Manipur (मणिपुर)
Meghalaya (मेघालय)
Mizoram (मिजोरम)
Nagaland (नागालैंड)
Odisha (उड़ीसा)यहाँ क्लिक करें
Punjab (पंजाब)यहाँ क्लिक करें
Rajasthan (राजस्थान)यहाँ क्लिक करें
Sikkim (सिक्किम)
Tamil Nadu (तमिल नाडू)
Telangana (तेलंगाना)
Tripura (त्रिपुरा)
Uttar Pradesh (उत्तर प्रदेश)यहाँ क्लिक करें
Uttrakhand (उत्तराखंड)यहाँ क्लिक करें
West Bengal (पश्चिम बंगाल)यहाँ क्लिक करें

सारांश :

राशन कार्ड e Kyc अपडेट करने के लिए सबसे पहले मुखिया एवं राशन कार्ड में शामिल सभी सदस्य अपने आधार कार्ड के साथ राशन दुकान में जाइये। वहां अपनी बारी आने पर आधार कार्ड प्रदान करें। अब विक्रेता ई-पॉस मशीन में सभी सदस्यों का आधार नंबर एंटर करेगा एवं फिंगरप्रिंट स्कैन करेगा। सभी सदस्यों का फिंगरप्रिंट स्कैन हो जाने के बाद आपके राशन कार्ड में केवाईसी अपडेट हो जायेगा।

राशन कार्ड e Kyc अपडेट से सम्बंधित प्रश्न (FAQ)

राशन कार्ड में ई केवाईसी अपडेट ऑनलाइन कैसे करें ?

राशन कार्ड में ई केवाईसी अपडेट ऑनलाइन करने की सुविधा प्रदान नहीं किया गया है। जिससे आप ऑनलाइन kyc नहीं कर सकते है। इसका प्रमुख कारण सुरक्षा को ध्यान में रखना है। आपको नजदीकी राशन दुकान से ही केवाईसी अपडेट करवाना है।

राशन कार्ड में आधार केवाईसी कैसे करते हैं?

राशन कार्ड में आधार केवाईसी करने के लिए सभी सदस्य अपने आधार कार्ड के साथ राशन वितरण केंद्र में जाइये। फिर विक्रेता को अपना आधार नंबर प्रदान करें। फिर विक्रेता आपका फिंगरप्रिंट स्कैन करके केवाईसी प्रक्रिया पूर्ण करेगा। इस तरह राशन कार्ड में आधार केवाईसी करते है।

राशन कार्ड में आधार लिंक है या नहीं कैसे चेक करें?

राशन कार्ड में आधार लिंक है या नहीं इसे ऑनलाइन चेक करने के लिए खाद्य विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट में जाना है। वहां आप अपना नाम एवं राशन कार्ड के द्वारा लिंकिंग स्टेटस चेक कर सकते है। इसके अलावा खाद्य विभाग ने सभी राशन दुकानों में लिस्ट प्रदान किया है, जिसमे ऐसे सभी राशन कार्ड धारकों का नाम है जिनका केवाईसी अपूर्ण है।

राशन कार्ड e Kyc अपडेट कैसे करें, इसकी पूरी जानकारी स्टेप by स्टेप बहुत सरल तरीके से यहाँ बताया गया है। अब कोई भी राशन कार्ड धारक बिना किसी परेशानी के केवाईसी अपडेट करवा पाएंगे। अगर ई केवाईसी अपडेट करवाने में आपको कोई समस्या आये या राशन कार्ड से सम्बंधित आपके मन में कोई अन्य सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है।

Ration Card eKyc अपडेट करने की जानकारी सभी राशन कार्ड धारकों के लिए बहुत उपयोगी है। इसलिए इस जानकारी को उन्हें व्हाट्सएप्प ग्रुप में शेयर जरूर करें। इस वेबसाइट पर हम राशन कार्ड से सम्बंधित नई – नई जानकारी प्रदान करते है। अगर आप महत्वपूर्ण जानकारी सबसे पहले पाना पाना चाहते है, तो गूगल सर्च बॉक्स में सर्च कीजिये – myrationcard.in धन्यवाद !

My Ration Card

हेलो दोस्तों, इस साइट पर आपको राशन कार्ड लिस्ट, ऑनलाइन अप्लाई, एप्लीकेशन फॉर्म, राशन कार्ड का स्टेटस, ऑनलाइन राशन कार्ड डाउनलोड करने की जानकारी के साथ-साथ राशन कार्ड से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान किया जाता है।

अपनी समस्या या सुझाव यहाँ लिखें