राशन कार्ड नाम लिस्ट 2023 ration card name list online : up, bihar, rajasthan gujrat के साथ भारत के सभी राज्यों का राशन कार्ड लिस्ट में नाम ऑनलाइन देखा जा सकता है। इसकी सुविधा खाद्य विभाग के ऑफिसियल वेब पोर्टल पर उपलब्ध है। आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर से ये लिस्ट चेक कर सकते हो। लेकिन अधिकांश राशन कार्ड धारकों को इसकी जानकारी नहीं होने से इस महत्वपूर्ण सुविधा का लाभ नहीं ले पाते है।
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) की ऑफिसियल वेबसाइट पर नई राशन कार्ड नाम लिस्ट उपलब्ध है। आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर के द्वारा ऑनलाइन चेक कर सकते है। राशन कार्ड लिस्ट में नाम देखने की पूरी प्रक्रिया आसान तरीके से आपको नीचे स्टेप by स्टेप बता रहे है। पहले आप इसे ध्यान से पढ़िए उसके बाद जैसे बताया गया है वैसे करते जाइये। तो चलिए शुरू करते है।
- खाद्य सुरक्षा में नाम है या नहीं कैसे देखें
- राशन कार्ड में नाम कैसे जोड़े 2023
- नया राशन कार्ड डाउनलोड कैसे करें 2023
- राशन कार्ड से नाम कैसे हटाये आसान तरीका
- नया राशन कार्ड कैसे बनेगा 2023 (2 तरीका)
- राशन डीलर कैसे बने ऑनलाइन आवेदन
- राशन कार्ड में नया यूनिट कैसे जोड़े 2023
- बंद राशन कार्ड को चालू कैसे करें 2023
राशन कार्ड नाम लिस्ट कैसे चेक करें ऑनलाइन ?
स्टेप-1 nfsa.gov.in वेब पोर्टल को ओपन करें
राशन कार्ड नाम लिस्ट ऑनलाइन चेक करने के लिए National Food Security Portal यानि NFSA की ऑफिसियल वेबसाइट में जाना है। इसके लिए अपने मोबाइल या कंप्यूटर में कोई भी इंटरनेट वेब ब्राउज़र खोलें और सर्च बॉक्स में nfsa.gov.in टाइप करके सर्च करें। आपकी सुविधा के लिए इस वेब पोर्टल का डायरेक्ट लिंक हमने यहाँ दे दिया है। इसके द्वारा आप सीधे एनएफएसए की वेबसाइट में जा सकेंगे – यहाँ क्लिक करें
स्टेप-2 Ration Card विकल्प को सेलेक्ट करें
NFSA की ऑफिसियल वेबसाइट खुल जाने के बाद स्क्रीन में आपको कई विकल्प दिखाई देंगे। हमें राशन कार्ड नाम लिस्ट देखना है इसलिए ऊपर मेनू में Ration Card विकल्प को सेलेक्ट करें। फिर नीचे दिए गए Ration Card Details On State Portals ऑप्शन को चुनें। जैसे हमने स्क्रीनशॉट में बताया है।
स्टेप-3 अपना राज्य का नाम सेलेक्ट करें
अगले स्टेप में आपको भारत के सभी राज्यों की लिस्ट दिखाई देगा। यहाँ आपको सेलेक्ट करना है कि आपको किस राज्य का राशन कार्ड नाम लिस्ट देखना है। जैसे – अगर कोई बिहार राज्य से है तब यहाँ Bihar को सेलेक्ट करें। यदि आप अन्य राज्य से है तब अपने राज्य का नाम सेलेक्ट करना है।
स्टेप-4 अपना जिला का नाम सेलेक्ट करें
अपने राज्य का नाम सेलेक्ट करने के बाद उस राज्य के अंतर्गत आने वाले सभी जिलों की लिस्ट दिखाई देगा। यहाँ आपको अपने जिला का नाम सेलेक्ट करना है। जैसे – अरवल।
स्टेप-5 ग्रामीण या शहरी राशन कार्ड चुनें
जिला सेलेक्ट करने के बाद आपके सामने Rural (ग्रामीण) और Urban (शहरी) का विकल्प दिखाई देगा। आपको ग्रामीण या शहरी जिस क्षेत्र का राशन कार्ड लिस्ट में नाम देखना है उसे सेलेक्ट करें।
स्टेप-6 ब्लॉक का नाम सेलेक्ट करें
अगले स्टेप में आपके द्वारा सेलेक्ट किये गए जिला के अंतर्गत आने वाले सभी ब्लॉक (Block) की लिस्ट दिखाई देगा। आप जिस ब्लॉक में रहते है यहाँ उस ब्लॉक का नाम सेलेक्ट करें।
स्टेप-7 ग्राम पंचायत का नाम सेलेक्ट करें
ब्लॉक का नाम सेलेक्ट करने के बाद उसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्राम पंचायत की लिस्ट खुलेगा। यहाँ आप जिस ग्राम पंचायत में रहते है उसका नाम सेलेक्ट करें।
स्टेप-8 गांव (Village) का नाम सेलेक्ट करें
ग्राम पंचायत सेलेक्ट करने के बाद उसके अंतर्गत आने वाले सभी गांव (village) की लिस्ट खुल जाएगी। यहाँ आपको अपने गांव का नाम सेलेक्ट करना है।
स्टेप-9 राशन कार्ड नाम लिस्ट देखें
जैसे ही अपने गांव का नाम सेलेक्ट करेंगे, उस गांव का राशन कार्ड नाम लिस्ट खुल जाएगी। इस लिस्ट में आप उस गांव के जितने भी राशन कार्ड धारक है उसका नाम, पिता का नाम, राशन कार्ड का प्रकार एवं अन्य विवरण देख सकते है।
सारांश –
राशन कार्ड नाम लिस्ट चेक करने के लिए सबसे पहले खाद्य सुरक्षा की वेबसाइट nfsa.gov.in को ओपन कीजिये। इसके बाद मेनू में ration card को सेलेक्ट कीजिये। फिर अपने राज्य का नाम चुनें। अब अपने जिला का नाम, तहसील का नाम, ग्राम पंचायत का नाम, गांव का नाम और राशन दुकान का नाम सेलेक्ट करें। फिर आपके गांव का राशन कार्ड नाम लिस्ट खुल जायेगा। इसमें आप अपना नाम चेक कर सकते है।
राशन कार्ड नाम लिस्ट चेक करने का राज्यवार लिंक
ऊपर हमने एक राज्य बिहार का राशन कार्ड नाम लिस्ट ऑनलाइन देखने की स्टेप by स्टेप जानकारी दिया है। ठीक इसी तरह अन्य सभी राज्यों का भी बताया है। नीचे टेबल में हमने सभी राज्यों का नाम एवं राशन कार्ड लिस्ट में नाम देखने का लिंक दिया है। आप इस टेबल में अपने राज्य का नाम खोजें और दिए गए लिंक को सेलेक्ट करके पूरी प्रक्रिया को देख सकते है।
राज्य का नाम | राशन कार्ड नाम लिस्ट |
Andhra Pradesh (आंध्र प्रदेश) | यहाँ क्लिक करें |
Assam (असम) | – |
Arunachal Pradesh (अरुणाचल प्रदेश) | – |
Bihar (बिहार) | यहाँ क्लिक करें |
Chhattisgarh (छत्तीसगढ़) | यहाँ क्लिक करें |
Delhi (दिल्ली) | यहाँ क्लिक करें |
Gujarat (गुजरात) | यहाँ क्लिक करें |
Goa (गोवा) | – |
Haryana (हरियाणा) | यहाँ क्लिक करें |
Himachal Pradesh (हिमाचल प्रदेश) | यहाँ क्लिक करें |
Jharkhand (झारखंड) | यहाँ क्लिक करें |
Kerla (केरल) | – |
Karnataka (कर्नाटक) | – |
Maharashtra (महाराष्ट्र) | यहाँ क्लिक करें |
Madhya Pradesh (मध्य प्रदेश) | यहाँ क्लिक करें |
Manipur (मणिपुर) | – |
Meghalaya (मेघालय) | – |
Mizoram (मिजोरम) | – |
Nagaland (नागालैंड) | – |
Odisha (उड़ीसा) | यहाँ क्लिक करें |
Punjab (पंजाब) | यहाँ क्लिक करें |
Rajasthan (राजस्थान) | यहाँ क्लिक करें |
Sikkim (सिक्किम) | – |
Tamil Nadu (तमिल नाडू) | – |
Telangana (तेलंगाना) | – |
Tripura (त्रिपुरा) | – |
Uttar Pradesh (उत्तर प्रदेश) | यहाँ क्लिक करें |
Uttrakhand (उत्तराखंड) | यहाँ क्लिक करें |
West Bengal (पश्चिम बंगाल) | यहाँ क्लिक करें |
सामान्य प्रश्न (FAQ)
राशन कार्ड में नाम नहीं है, तब नाम जुड़वाने के लिए आपको आवेदन करना होगा। आवेदन आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से कर सकते है। आवेदन करने के बाद निर्धारित समय में आपका नाम भी राशन कार्ड लिस्ट में जुड़ जायेगा।
राशन कार्ड से नाम कट गया है तब फिर से जुड़वाने के लिए आपको आवेदन करना होगा। आवेदन करने के लिए निर्धारित फॉर्म को भरकर जमा करें। साथ ही सभी दस्तावेज की फोटोकॉपी भी जमा करना है। आवेदन करने के बाद पात्रता के अनुसार आपका नाम फिर से जुड़ जायेगा।
राशन कार्ड में घर के अन्य सदस्यों का जुड़वाने के लिए आपको सभी सदस्यों का आधार कार्ड जमा करना होगा। फॉर्म को भरकर और आधार कार्ड को फोटोकॉपी करवाकर खाद्य विभाग में जमा कर दें। निर्धारित समय में सदस्यों का नाम राशन कार्ड में शामिल हो जायेगा।
राशन कार्ड नाम लिस्ट ऑनलाइन कैसे देखें, इसकी जानकारी स्टेप by स्टेप सरल भाषा में यहाँ बताया गया है। अब सभी राज्यों के राशन कार्ड धारक घर बैठे अपने ग्राम पंचायत की राशन कार्ड लिस्ट में नाम देख पाएंगे। अगर लिस्ट में नाम देखने में आपको किसी तरह की परेशानी आये या राशन कार्ड योजना से सम्बंधित आपके मन में कोई सवाल हो तब नीचे कमेंट बॉक्स में हमसे पूछ सकते है। हम बहुत जल्दी आपको रिप्लाई करेंगे।
Ration card name list online चेक करने की जानकारी सभी राशन कार्ड लाभार्थियों के लिए उपयोगी है। इसलिए इस जानकारी को व्हाट्सएप्प एवं फेसबुक में शेयर अवश्य करें। इस वेबसाइट पर हम राशन कार्ड से सम्बंधित सभी नई नई जानकारी प्रदान करते है। अगर आप ऐसे ही लेटेस्ट अपडेट पाना चाहते है तब गूगल सर्च बॉक्स में myrationcard.in टाइप करके सर्च करें। धन्यवाद !
Ration card me name add karne ke liye keya karna hoga or keya keya documents dena hoga.
सर आप इसे पढ़ें – राशन कार्ड में नाम कैसे जोड़े
Ration card me kai sadas ka name ad nhi h to kiya kre
सर आप इसे पढ़ें – राशन कार्ड में नाम कैसे जोड़े
सर उत्तराखंड राज्य कि ऑनलाइन लिस्ट नहीं देख पा रहा हूं। सहायता किजिये
Sir मी नवीन नवे टाकण्यासाठी card dile पण अजून नावे आड नाहीं झाले
राशन काडृ नहि है
सर आप इसे पढ़ें – राशन कार्ड में नाम कैसे जोड़े
Main apna ration card banvana chahta hun
सर आप इसे पढ़ें – राशन कार्ड में नाम कैसे जोड़े
Sar mera rasan karan kat diya he kis bajah se
सर इसे पढ़ें – राशन कार्ड में नाम कट गया है क्या करें
राशन नही मिलता राशन मिलने के लिये क्या करना पडेगा 15साल हो गये
सर आप राशन कार्ड बनवाये
Ration card Kat Diya Hai bhai se kar do main bahut gareeb Hoon pata nahin kis ne Kat Diya Hai
सर, आप दोबारा आवेदन कीजिये। आप RTI लगाकर पूछ सकते है कि आपका राशन कार्ड क्यों काटा गया।
राशन कार्ड बनवाना है, गरीबी रेखा का
आप इसे पढ़ें – गरीबी रेखा राशन कार्ड कैसे बनवाएं
DiLip Singh