My Ration Card » राशन कार्ड चेक » राशन कार्ड ऑनलाइन चेक कैसे करें 2023

राशन कार्ड ऑनलाइन चेक कैसे करें 2023

4.2/5 - (176 votes)

राशन कार्ड ऑनलाइन चेक कैसे करें 2023 ration card online check kaise kare : पहले हम ये जान नहीं पाते थे कि हमारे गांव या ग्राम पंचायत में किसका – किसका राशन कार्ड बना है। लेकिन अब खाद्य विभाग ने राशन कार्ड धारकों की जानकरी ऑनलाइन उपलब्ध करवा दिया है। जिससे आप घर बैठे अपने मोबाइल या कंप्यूटर के द्वारा सिर्फ 2 मिनट में ऑनलाइन राशन कार्ड चेक कर पाएंगे।

ऑनलाइन राशन कार्ड चेक करने की सुविधा खाद्य विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आपको अपने स्टेट फूड पोर्टल में जाना है और राशन कार्ड चेक करने की ऑनलाइन प्रक्रिया का सही तरह से पालन करना है। लेकिन अधिकांश लोगों को इसी ऑनलाइन प्रक्रिया के बारे में नहीं पता है। इसलिए यहाँ हम स्टेप by स्टेप बहुत सरल तरीके से बता रहे है कि ऑनलाइन राशन कार्ड चेक कैसे करते है ? तो चलिए शुरू करते है।

राशन कार्ड ऑनलाइन चेक कैसे करें ?

स्टेप-1 nfsa.gov.in को ओपन करें

राशन कार्ड ऑनलाइन चेक करने के लिए खाद्य विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट में जाना है। इसके लिए गूगल सर्च बॉक्स में nfsa.gov.in टाइप करके सर्च करें या यहाँ दिए गए डायरेक्ट लिंक को सेलेक्ट करें। इस लिंक के द्वारा आप सीधे खाद्य विभाग की वेबसाइट में जा सकेंगे – लिंक

स्टेप-2 Ration Cards ऑप्शन को चुनें

खाद्य विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट खुलने के बाद स्क्रीन पर राशन कार्ड से सम्बंधित अलग – अलग रिपोर्ट देखने का विकल्प दिखाई देगा। हमें राशन कार्ड ऑनलाइन चेक करना है, इसलिए यहाँ मेनू में Ration Cards विकल्प को चुनें। इसके बाद Ration Card Details On State Portals विकल्प को सेलेक्ट कीजिये।

ration-card-online-check

स्टेप-3 अपने राज्य का नाम सेलेक्ट कीजिये

अगले स्टेप में स्क्रीन पर भारत के सभी राज्यों का नाम दिखाई देगा। इसमें आपको अपने राज्य का नाम खोजना है। लिस्ट में आपके राज्य का नाम मिल जाने के बाद उसे सेलेक्ट करना है। जैसे स्क्रीनशॉट में हमने बताया है।

ration-card-online-check

स्टेप-4 अपने जिला का नाम सेलेक्ट करें

राज्य का नाम सेलेक्ट करने के बाद आपके राज्य में जितने भी जिले होंगे, उसकी लिस्ट स्क्रीन में खुल जायेगा। यहाँ जिस जिले में रहते है उस जिला का नाम आपको खोजना है और उसे सेलेक्ट करना है।

ration-card-online-check

स्टेप-5 अपने एरिया का नाम सेलेक्ट करें

अपने जिला का नाम सेलेक्ट करने के बाद उसके अंतर्गत आने वाले सभी राशन कार्ड एरिया का नाम स्क्रीन पर दिखाई देगा। यहाँ आप जिस एरिया के अंतर्गत आते है उसका नाम खोजना है और उसे सेलेक्ट करना है।

ration-card-online-check

स्टेप-6 अपने राशन दुकान का नाम चुनें

राशन कार्ड का एरिया सेलेक्ट करने के बाद उस एरिया में जितने भी सरकारी राशन की दुकान संचालित होंगे, उसका नाम स्क्रीन पर दिखाई देगा। यहाँ अपने राशन दुकान का नाम खोजना है और उसे सेलेक्ट करना है।

ration-card-online-check

स्टेप-7 राशन कार्ड ऑनलाइन चेक करें

जैसे ही आप अपने राशन दुकान का नाम सेलेक्ट करेंगे, स्क्रीन पर राशन कार्ड धारकों का विवरण खुल जायेगा। यहाँ राशन कार्ड धारक का नाम, पिता/पति का नाम एवं पता दिखाई देगा। इस राशन कार्ड की नई लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हो।

ration-card-online-check

राशन कार्ड चेक करने का राज्यवार लिंक

यहाँ हमने एक राज्य द्वारा आपको बताया कि राशन कार्ड ऑनलाइन चेक कैसे करें। ठीक इसी तरह अन्य सभी राज्यों के निवासी भी चेक कर पाएंगे। नीचे टेबल में हमने राज्य का नाम और राशन कार्ड ऑनलाइन चेक करने का लिंक दिया है। इस टेबल में आप अपने राज्य का नाम खोजें और उसके सामने दिए गए लिंक को चुनें –

राज्य का नामराशन कार्ड ऑनलाइन चेक
Andhra Pradesh (आंध्र प्रदेश)यहाँ क्लिक करें
Assam (असम)
Arunachal Pradesh (अरुणाचल प्रदेश)
Bihar (बिहार)यहाँ क्लिक करें
Chhattisgarh (छत्तीसगढ़)यहाँ क्लिक करें
Delhi (दिल्ली)यहाँ क्लिक करें
Gujarat (गुजरात)यहाँ क्लिक करें
Goa (गोवा)
Haryana (हरियाणा)यहाँ क्लिक करें
Himachal Pradesh (हिमाचल प्रदेश)यहाँ क्लिक करें
Jharkhand (झारखंड)यहाँ क्लिक करें
Kerla (केरल)
Karnataka (कर्नाटक)
Maharashtra (महाराष्ट्र)यहाँ क्लिक करें
Madhya Pradesh (मध्य प्रदेश)यहाँ क्लिक करें
Manipur (मणिपुर)
Meghalaya (मेघालय)
Mizoram (मिजोरम)
Nagaland (नागालैंड)
Odisha (उड़ीसा)यहाँ क्लिक करें
Punjab (पंजाब)यहाँ क्लिक करें
Rajasthan (राजस्थान)यहाँ क्लिक करें
Sikkim (सिक्किम)
Tamil Nadu (तमिल नाडू)
Telangana (तेलंगाना)
Tripura (त्रिपुरा)
Uttar Pradesh (उत्तर प्रदेश)यहाँ क्लिक करें
Uttrakhand (उत्तराखंड)यहाँ क्लिक करें
West Bengal (पश्चिम बंगाल)यहाँ क्लिक करें

सारांश –

राशन कार्ड ऑनलाइन चेक करने के लिए सबसे पहले खाद्य विभाग की वेबसाइट nfsa.gov.in को ओपन कीजिये। अब राशन कार्ड सर्विस को सेलेक्ट करें। इसके बाद अपने राज्य का नाम चुनें। अब अपने जिला, तहसील एवं ग्राम पंचायत का नाम सेलेक्ट कीजिये। फिर अपने राशन दुकान का नाम चुनें। अब उस राशन दुकान में जितने भी राशन कार्ड धारक होंगे उसकी डिटेल्स खुल जायेगा। यहाँ आप राशन कार्ड चेक कर सकते है।

सामान्य प्रश्न (FAQ)

राशन कार्ड चेक करना हो तो कैसे करें ?

राशन कार्ड चेक करना हो तो खाद्य विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट में जाना है। इसके बाद अपने राज्य का नाम सेलेक्ट करना है। फिर अपने जिला का नाम, तहसील का नाम एवं ग्राम पंचायत का नाम सेलेक्ट कीजिये। अब राशन कार्ड के प्रकार में अपना राशन कार्ड चुनें। अब राशन कार्ड की लिस्ट स्क्रीन में खुल जायेगा। यहाँ आप अपना राशन कार्ड चेक कर सकते है।

राशन कार्ड ऑनलाइन चेक करने की वेबसाइट क्या है ?

राशन कार्ड ऑनलाइन चेक करने की वेबसाइट है – nfsa.gov.in इस वेबसाइट पर सभी राज्यों का राशन कार्ड चेक किया जा सकता है। इसके अलावा स्टेट वाइज भी ऑफिसियल वेबसाइट उपलब्ध है। आप अपने राज्य की खाद्य विभाग की वेबसाइट पर भी अपना राशन कार्ड चेक कर सकते है।

राशन कार्ड चेक करने पर नाम नहीं है क्या करें ?

राशन कार्ड चेक करने पर आपका नाम नहीं है, तब शायद लिस्ट में आपका नाम नहीं आया है या लिस्ट से आपका नाम कट गया है। आपको फिर आवेदन करना होगा। या आप सभी पात्रता सम्बंधित डॉक्यूमेंट खाद्य विभाग में जमा करें। आपका नाम फिर से लिस्ट में आ जायेगा।

राशन कार्ड ऑनलाइन चेक कैसे करें, इसकी पूरी जानकारी स्टेप by स्टेप सरल भाषा में यहाँ बताया गया है। अब कोई भी व्यक्ति घर बैठे ऑनलाइन अपने मोबाइल या कंप्यूटर के द्वारा अपना राशन कार्ड चेक कर पाएंगे। अगर इसमें आपको परेशानी आये या राशन कार्ड से संबंधित आपके मन में कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हो। हम बहुत जल्दी आपको रिप्लाई करेंगे।

राशन कार्ड ऑनलाइन चेक करने की जानकारी सभी लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इसलिए इस जानकारी को उन्हें व्हाट्सएप्प ग्रुप एवं फेसबुक में शेयर जरूर करें। इस वेबसाइट पर हम राशन कार्ड से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करते है। अगर आप नई एवं लेटेस्ट जानकारी सबसे पहले पाना चाहते हो तो गूगल सर्च बॉक्स में सर्च कीजिये – myrationcard.in धन्यवाद !

हमारे ऑफिसियल व्हाट्सएप्प चैनल को फॉलो करें 👉🏿 Follow Now
My Ration Card

हेलो दोस्तों, इस साइट पर आपको राशन कार्ड लिस्ट, ऑनलाइन अप्लाई, एप्लीकेशन फॉर्म, राशन कार्ड का स्टेटस, ऑनलाइन राशन कार्ड डाउनलोड करने की जानकारी के साथ-साथ राशन कार्ड से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान किया जाता है।

22 thoughts on “राशन कार्ड ऑनलाइन चेक कैसे करें 2023”

  1. सर मेरा राशन कार्ड बंद हो गया है कैसे चालू होगा मैं एक मजदूर आदमी हूं मुझे बड़ी दिक्कत हो रही है सर प्लीज इसको चालू करवा दीजिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद

    प्रतिक्रिया

अपनी समस्या या सुझाव यहाँ लिखें