राशन कार्ड संशोधन लिस्ट चेक कैसे करें 2024

राशन कार्ड संशोधन लिस्ट 2024 चेक करें ration card sanshodhan list : अगर आपने नया राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन किया है या राशन कार्ड में सुधार के लिए अप्लाई किया है, तो आपको अपना नाम राशन कार्ड की संशोधन लिस्ट में देखना चाहिए। अगर किसी का नाम लिस्ट में नहीं आये तब खाद्य विभाग द्वारा संशोधन लिस्ट भी जारी किया जाता है। जिसमें उन लोगों का नाम होता है, जिनका नाम लिस्ट में पहले नहीं था।

राशन कार्ड संशोधन लिस्ट खाद्य विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। लेकिन अधिकांश लोगों को लिस्ट देखने की ऑनलाइन प्रक्रिया के बारे में नहीं पता है। इसलिए यहाँ हमने स्टेप by स्टेप सरल तरीका बता रहे है। जिससे आप घर बैठे बिना किसी परेशानी के ऑनलाइन नई संशोधन सूची में नाम चेक कर सकेंगे। तो चलिए शुरू करते है।

राशन कार्ड संशोधन लिस्ट ऑनलाइन चेक कैसे करें ?

स्टेप-1  nfsa.gov.in वेबसाइट खोलें

राशन कार्ड संशोधन चेक करने के लिए सबसे पहले हमें एनएफएसए की ऑफिसियल वेबसाइट ओपन करना है। इसके लिए गूगल सर्च बॉक्स में nfsa.gov.in टाइप करके सर्च करें या यहाँ दिए गए डायरेक्ट लिंक को चुनें। इस लिंक के द्वारा आप सीधे खाद्य सुरक्षा की वेबसाइट में जा सकेंगे – यहाँ क्लिक करें

स्टेप-2 Ration Cards विकल्प सेलेक्ट करें

एनएफएसए की ऑफिसियल वेबसाइट खुल जाने के बाद स्क्रीन पर आपको अलग – अलग सर्विस का विकल्प दिखाई देगा। हमें राशन कार्ड संशोधन लिस्ट चेक करना है, इसलिए यहाँ मेनू में Ration Cards विकल्प को चुनें। इसके बाद Ration Card Details On State Portals विकल्प को सेलेक्ट कीजिये।

ration-card-sanshodhan-list

स्टेप-3 अपने राज्य का नाम सेलेक्ट करें

अब अगले स्टेप में भारत के सभी राज्यों की लिस्ट स्क्रीन में दिखाई देगा।  यहाँ आपको अपने राज्य का नाम खोजना है। आपका राज्य का नाम मिल जाने के बाद उसे सेलेक्ट कीजिये। जैसे – स्क्रीनशॉट में हमने बताया है।

ration-card-sanshodhan-list

स्टेप-4 अपने जिला का नाम सेलेक्ट करें

अपना राज्य का नाम सेलेक्ट करने के बाद उस राज्य में जितने भी जिले होंगे, उन सभी जिलों का नाम स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसमें आपको खोजना है, कि आपका जिला कहाँ पर है। आपके जिला का नाम मिल जाने के बाद उसे सेलेक्ट करें।

ration-card-sanshodhan-list

स्टेप-5 अपने ब्लॉक का नाम सेलेक्ट करें

अपने जिला का नाम सेलेक्ट करने के बाद उस जिला में जितने भी ब्लॉक होंगे, उन सभी ब्लॉक की लिस्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। यहाँ भी आपको अपने ब्लॉक का नाम खोजना है और उसे सेलेक्ट करना है।

ration-card-sanshodhan-list

स्टेप-6 अपने ग्राम पंचायत का नाम चुनें

अपने ब्लॉक का नाम सेलेक्ट करने के बाद उस ब्लॉक में जितने भी ग्राम पंचायत होंगे, उन सभी ग्राम पंचायत की लिस्ट स्क्रीन में खुलेगी। यहाँ पर भी आपको अपने पंचायत का नाम खोजना है और उसे सेलेक्ट करना है।

ration-card-sanshodhan-list

स्टेप-7 राशन कार्ड के प्रकार को चुनें

अगले स्टेप में आपके द्वारा सेलेक्ट किये गए पंचायत में संचालित राशन दुकान का नाम एवं राशन कार्ड का प्रकार दिखाई दिखाई देगा। यहाँ आपको सबसे पहले अपना राशन दुकान का नाम खोजें। फिर राशन दुकान के नाम के सामने दिए गए राशन कार्ड के प्रकार को सेलेक्ट कीजिये। जैसे – स्क्रीनशॉट में हमने बताया है।

ration-card-sanshodhan-list

स्टेप-8 राशन कार्ड संशोधन लिस्ट चेक करें

जैसे ही आप राशन दुकान के अंतर्गत राशन कार्ड के प्रकार को सेलेक्ट करेंगे, स्क्रीन पर सभी राशन कार्ड हितग्राहियों की लिस्ट स्क्रीन में दिखाई देगा। यहाँ राशन कार्ड संख्या, धारक का नाम, पिता/पति का नाम, यूनिट संख्या आदि विवरण दिया रहेगा। यहाँ आप राशन कार्ड संशोधन लिस्ट चेक कर सकते है।

ration-card-sanshodhan-list

राशन कार्ड संशोधन लिस्ट ऑनलाइन चेक करने का राज्यवार लिंक

यहाँ हमने एक राज्य के द्वारा आपको बताया किराशन कार्ड संशोधन लिस्ट चेक कैसे करें। ठीक इसी तरह अन्य सभी राज्यों के निवासी भी चेक कर सकते है। नीचे टेबल में हमने राज्य का नाम एवं राशन कार्ड संशोधन लिस्ट चेक करने का लिंक दिया है। इस टेबल में आप अपने राज्य का नाम खोजें और उसके सामने दिए गए लिंक को चुनें –

राज्य का नामराशन कार्ड संशोधन लिस्ट
Andhra Pradesh (आंध्र प्रदेश)यहाँ क्लिक करें
Assam (असम)
Arunachal Pradesh (अरुणाचल प्रदेश)
Bihar (बिहार)
यहाँ क्लिक करें
Chhattisgarh (छत्तीसगढ़)यहाँ क्लिक करें
Delhi (दिल्ली)यहाँ क्लिक करें
Gujarat (गुजरात)यहाँ क्लिक करें
Goa (गोवा)
Haryana (हरियाणा)यहाँ क्लिक करें
Himachal Pradesh (हिमाचल प्रदेश)यहाँ क्लिक करें
Jharkhand (झारखंड)यहाँ क्लिक करें
Kerla (केरल)
Karnataka (कर्नाटक)
Maharashtra (महाराष्ट्र)यहाँ क्लिक करें
Madhya Pradesh (मध्य प्रदेश)यहाँ क्लिक करें
Manipur (मणिपुर)
Meghalaya (मेघालय)
Mizoram (मिजोरम)
Nagaland (नागालैंड)
Odisha (उड़ीसा)यहाँ क्लिक करें
Punjab (पंजाब)यहाँ क्लिक करें
Rajasthan (राजस्थान)यहाँ क्लिक करें
Sikkim (सिक्किम)
Tamil Nadu (तमिल नाडू)
Telangana (तेलंगाना)
Tripura (त्रिपुरा)
Uttrakhand (उत्तराखंड)यहाँ क्लिक करें
West Bengal (पश्चिम बंगाल)यहाँ क्लिक करें

सारांश –

राशन कार्ड संशोधन लिस्ट चेक करने के लिए nfsa की वेबसाइट nfsa.gov.in  में जाना है। इसके बाद मेनू में राशन कार्ड विकल्प को सेलेक्ट करना है। फिर अपने राज्य का नाम, जिला, ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत का नाम चुनना है। इसके बाद राशन दुकान के अंतर्गत राशन कार्ड के प्रकार को सेलेक्ट करना है। अब राशन कार्ड धारकों की लिस्ट खुलेगा। यहाँ आप राशन कार्ड संशोधन लिस्ट चेक कर सकते हो।

राशन कार्ड संशोधन लिस्ट चेक करने की पूरी जानकारी स्टेप by स्टेप सरल भाषा में यहाँ बताया गया है। अब कोई भी व्यक्ति घर बैठे ऑनलाइन संशोधनलिस्ट में नाम चेक कर पायेगा। अगर इसमें आपको किसी तरह की परेशानी आये या राशन कार्ड से सम्बंधित आपके मन में कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हो।

राशन कार्ड की संशोधन लिस्ट ऑनलाइन चेक करने की जानकारी सभी राशन कार्ड होल्डर के लिए बहुत उपयोगी है। इसलिए इस जानकारी को उन्हें व्हाट्सएप्प ग्रुप में शेयर जरूर कीजिये। राशन कार्ड से सम्बंधित नई – नई जानकारी पाने के लिए गूगल सर्च बॉक्स में myrationcard.in टाइप करके सर्च करें। धन्यवाद !

My Ration Card

हेलो दोस्तों, इस साइट पर आपको राशन कार्ड लिस्ट, ऑनलाइन अप्लाई, एप्लीकेशन फॉर्म, राशन कार्ड का स्टेटस, ऑनलाइन राशन कार्ड डाउनलोड करने की जानकारी के साथ-साथ राशन कार्ड से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान किया जाता है।

अपनी समस्या या सुझाव यहाँ लिखें