राशन कार्ड लिस्ट 2024 चेक कैसे करें

राशन कार्ड योजना का लाभ पात्र एवं गरीब लोगों को ही मिले इसके लिए समय – समय पर राशन कार्ड का वेरिफिकेशन किया जाता है। वेरिफिकेशन के बाद राशन कार्ड की नई लिस्ट जारी किया जाता है। इसमें नए पात्र आवेदक का नाम जोड़ा जाता है और अपात्र राशन कार्ड को लिस्ट से हटाया जाता है। अगर आप एक राशन कार्ड धारक है तो आपको इस नई राशन कार्ड लिस्ट को जरूर चेक करना चाहिए।

नई राशन कार्ड लिस्ट खाद्य सुरक्षा की ऑफिसियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप घर बैठे ऑनलाइन अपने मोबाइल या कंप्यूटर के द्वारा लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते है। इसके लिए निर्धारित ऑनलाइन प्रक्रिया का पालन करना होगा। लेकिन अधिकांश लोगों को लिस्ट चेक करने की ऑनलाइन प्रक्रिया के बारे में नहीं मालूम। इसलिए यहाँ हम स्टेप by स्टेप बहुत सरल तरीके से बता रहे है कि नई राशन कार्ड लिस्ट 2024 चेक कैसे करें ? तो चलिए शुरू करते है।

राशन कार्ड लिस्ट (ration card list) 2024 चेक करने के लिए खाद्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट nfsa.gov.in को ओपन करें। इसके बाद मेनू में राशन कार्ड को चुनें। फिर स्टेट लिस्ट में अपने राज्य का नाम सेलेक्ट कीजिये। इसके बाद अपना जिला, ब्लॉक, ग्राम पंचायत एवं गांव का नाम सेलेक्ट करने पर नई राशन कार्ड लिस्ट खुल जायेगा। इस लिस्ट में आप अपना नाम चेक कर सकते है।

नई राशन कार्ड लिस्ट 2024 चेक ऐसे करें ऑनलाइन

स्टेप-1 nfsa.gov.in वेबसाइट ओपन करें

नई राशन कार्ड लिस्ट चेक करने के लिए सबसे पहले हमें एनएफएसए की ऑफिसियल वेबसाइट में जाना है। इसके लिए गूगल सर्च बॉक्स में nfsa.gov.in टाइप करके सर्च करें या यहाँ दिए गए डायरेक्ट लिंक को सेलेक्ट करें। इसके द्वारा आप सीधे एनएफएसए की वेबसाइट में जा सकेंगे – यहाँ क्लिक करें

स्टेप-2 Ration Cards को सेलेक्ट कीजिये

खाद्य सुरक्षा की ऑफिसियल वेबसाइट खुल जाने के बाद स्क्रीन पर अलग – अलग विकल्प दिखाई देंगे। हमने राशन कार्ड लिस्ट देखना है इसलिए यहां मेनू में Ration Cards विकल्प को चुनें। इसके बाद Ration Card Details On State Portals विकल्प को सेलेक्ट करें।

ration-card-list

स्टेप-3 अपने राज्य का नाम चुनें

इसके बाद आपको सभी राज्यों का नाम स्क्रीन पर दिखाई देगा। यहाँ आप जिस राज्य से है, उस राज्य का नाम खोजें। आपके राज्य का नाम मिल जाने के बाद उसे सेलेक्ट कीजिये। जैसे – स्क्रीनशॉट में हमने बताया है।

ration-card-list

स्टेप-4 अपने जिले का नाम चुनें

अपने राज्य का नाम सेलेक्ट करने के बाद उस राज्य के अंतर्गत आने वाले सभी जिलों का नाम दिखाई देगा। इसमें आपको अपने जिले का नाम खोजना है और उसे सेलेक्ट करना है।

ration-card-list

स्टेप-5 अपने ब्लॉक का नाम चुनें

जिला सेलेक्ट करने के बाद उसके अंतर्गत आने वाले सभी ब्लॉक की लिस्ट स्क्रीन में दिखाई देगा। इसमें आपको अपने ब्लॉक का नाम खोजना है और उसे सेलेक्ट करना है।

ration-card-list

स्टेप-6 अपने पंचायत का नाम चुनें

ब्लॉक का नाम सेलेक्ट करने के बाद उसके अंतर्गत आने वाले सभी ग्राम पंचायतों की लिस्ट स्क्रीन में आएगा। इसमें अपने पंचायत का नाम खोजना है और उसे सेलेक्ट करना है।

ration-card-list

स्टेप-7 राशन कार्ड के प्रकार को चुनें

ग्राम पंचायत का नाम सेलेक्ट करने के बाद उस पंचायत में संचालित राशन दुकानदार का नाम एवं राशन कार्ड का प्रकार दिखाई देगा। आपको जिस राशन कार्ड लिस्ट को चेक करना हो उसे सेलेक्ट कीजिये। जैसे – स्क्रीनशॉट में हमने बताया है।

ration-card-list

स्टेप-8 नई राशन कार्ड लिस्ट चेक करें

जैसे ही राशन कार्ड के प्रकार को सेलेक्ट करेंगे स्क्रीन पर नई राशन कार्ड लिस्ट खुल जाएगी। यहाँ राशन कार्ड संख्या, धारक का नाम, पिता/पति का नाम, यूनिट संख्या आदि विवरण दिया गया है। यहाँ आप राशन कार्ड की पूरी लिस्ट देख सकते है।

ration-card-list

नई राशन कार्ड लिस्ट ऑनलाइन चेक करने के लिए स्टेट वाइज लिंक

यहाँ हमने एक राज्य का नई राशन कार्ड लिस्ट कैसे चेक करें इसकी जानकारी प्रदान किया है। ठीक इसी तरह अन्य सभी राज्यों का भी चेक किया जा सकता है। नीचे टेबल में हमने राज्य का नाम एवं राशन कार्ड लिस्ट देखने का लिंक दिया है। आप अपने राज्य का नाम खोजें और उसके सामने दिए गए लिंक को चुनें –

राज्य का नामराशन कार्ड लिस्ट
Andhra Pradesh (आंध्र प्रदेश)
Assam (असम)
Arunachal Pradesh (अरुणाचल प्रदेश)
Bihar (बिहार)यहाँ क्लिक करें
Chhattisgarh (छत्तीसगढ़)यहाँ क्लिक करें
Delhi (दिल्ली)यहाँ क्लिक करें
Gujarat (गुजरात)यहाँ क्लिक करें
Goa (गोवा)
Haryana (हरियाणा)यहाँ क्लिक करें
Himachal Pradesh (हिमाचल प्रदेश)यहाँ क्लिक करें
Jharkhand (झारखंड)यहाँ क्लिक करें
Kerla (केरल)
Karnataka (कर्नाटक)
Maharashtra (महाराष्ट्र)यहाँ क्लिक करें
Madhya Pradesh (मध्य प्रदेश)यहाँ क्लिक करें
Manipur (मणिपुर)
Meghalaya (मेघालय)
Mizoram (मिजोरम)
Nagaland (नागालैंड)
Odisha (उड़ीसा)यहाँ क्लिक करें
Punjab (पंजाब)यहाँ क्लिक करें
Rajasthan (राजस्थान)यहाँ क्लिक करें
Sikkim (सिक्किम)
Tamil Nadu (तमिल नाडू)
Telangana (तेलंगाना)
Tripura (त्रिपुरा)
Uttrakhand (उत्तराखंड)यहाँ क्लिक करें
West Bengal (पश्चिम बंगाल)यहाँ क्लिक करें

नई राशन कार्ड लिस्ट चेक कैसे करें, इसकी पूरी जानकारी स्टेप by स्टेप सरल भाषा में यहाँ बताया गया है। अब कोई भी व्यक्ति बिना किसी परेशानी के घर बैठे ऑनलाइन राशन कार्ड लिस्ट देख पायेगा। अगर लिस्ट देखने में आपको कोई परेशानी आये या राशन कार्ड से सम्बंधित आपके मन में कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है। हम बहुत जल्दी आपको रिप्लाई करेंगे।

राशन कार्ड लिस्ट चेक करने की जानकारी सभी लोगों के लिए बहुत उपयोगी है। इसलिए इस जानकारी को उन्हें व्हाट्सएप्प ग्रुप एवं फेसबुक में शेयर जरूर करें। इस वेबसाइट पर हम राशन कार्ड से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करते है। अगर आप इससे सम्बंधित नई नई जानकारी सबसे पहले चाहते है, तो गूगल सर्च बॉक्स में सर्च कीजिये – myrationcard.in धन्यवाद !

My Ration Card

हेलो दोस्तों, इस साइट पर आपको राशन कार्ड लिस्ट, ऑनलाइन अप्लाई, एप्लीकेशन फॉर्म, राशन कार्ड का स्टेटस, ऑनलाइन राशन कार्ड डाउनलोड करने की जानकारी के साथ-साथ राशन कार्ड से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान किया जाता है।

अपनी समस्या या सुझाव यहाँ लिखें