राशन कार्ड लिस्ट कैसे निकाले ration card list kaise nikale : राशन दुकान से राशन प्राप्त करने के लिए राशन कार्ड की लिस्ट में नाम होना बहुत जरुरी है। अगर आप ये जानना चाहते है कि आपका नाम इस लिस्ट में है या नहीं, या आप ये जानना चाहते है कि आपके गाँव के कितने लोगों का नाम राशन कार्ड लिस्ट में है तो बहुत आसानी से पता कर सकते है। आप घर बैठे ऑनलाइन अपने मोबाइल या कंप्यूटर के द्वारा राशन कार्ड की लिस्ट निकाल सकते है।
खाद्य विभाग ने सार्वजानिक वितरण प्रणाली को पारदर्शी बनाने और राशन कार्ड धारकों को राशन कार्ड से सम्बंधित सुविधाएँ ऑनलाइन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अपना ऑफिसियल वेब पोर्टल बनाया है। इस वेब पोर्टल पर कोई भी राशन कार्ड लिस्ट निकाल सकता है। लेकिन अधिकांश लोगों को नहीं मालूम कि ऑनलाइन राशन कार्ड लिस्ट कैसे निकालते है ? इसलिए यहाँ हमने इसकी पूरी जानकारी बताया है। आप इसकी पूरी प्रक्रिया को ध्यान से पढ़िए।
राशन कार्ड लिस्ट कैसे निकाले 2023
स्टेप-1 NFSA की वेबसाइट को ओपन करें
राशन कार्ड लिस्ट निकालने के लिए सबसे पहले हमें एनएफएसए की ऑफिसियल वेबसाइट में जाना होगा। इसके लिए अपने मोबाइल या कंप्यूटर में कोई भी वेब ब्राउज़र खोलें और nfsa.gov.in टाइप करके एंटर करें। आपकी सुविधा के लिए इस वेब पोर्टल का डायरेक्ट लिंक यहाँ दे रहे है। इसके द्वारा आप सीधे वेबसाइट में जा सकेंगे – यहाँ क्लिक करें
स्टेप-2 Ration Cards विकल्प को चुनें
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा की वेब पोर्टल खुल जाने के बाद स्क्रीन पर अलग – अलग सुविधाओं का विकल्प मिलेगा। हमें राशन कार्ड की लिस्ट निकालना है, इसलिए लिए ऊपर मेनू में Ration Cards विकल्प को चुनें। फिर नीचे Ration Cards Details On State Portals ऑप्शन को सेलेक्ट करें।
स्टेप-3 अपने राज्य का नाम चुनें
अब स्क्रीन पर भारत के सभी राज्यों की लिस्ट दिखाई देगा। इसमें आपको अपने राज्य का नाम खोजना है। नाम मिल जाने के बाद उसे सेलेक्ट करें। जैसे – हमने स्क्रीनशॉट में बताया है।
स्टेप-4 अपने जिला का नाम चुनें
राज्य का नाम सेलेक्ट करने के बाद उसका स्टेट पोर्टल खुल जायेगा। वहां सभी जिलों का नाम दिया रहेगा। इसमें से आपको अपने जिला का नाम सेलेक्ट करना है।
स्टेप-5 अपने ब्लॉक का नाम चुनें
जैसे ही जिला सेलेक्ट करेंगे, स्क्रीन पर ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के ब्लॉक की लिस्ट दिखाई देगा। आप अपने क्षेत्र के अनुसार ब्लॉक का नाम सेलेक्ट कीजिये।
स्टेप-6 राशन कार्ड के प्रकार को चुनें
ब्लॉक या विकासखंड सेलेक्ट करने के बाद उसके अंतर्गत आने वाले सभी राशन दुकानों की लिस्ट खिलेगा। इसमें से आपको अपने राशन दुकान को खोजना है। फिर राशन दुकान के नाम के सामने दिए गए राशन कार्ड के प्रकार को सेलेक्ट करना है। जैसे – अंत्योदय, अन्नपूर्णा, प्राथमिकता आदि।
स्टेप-7 राशन कार्ड लिस्ट निकाले
जैसे ही राशन कार्ड के प्रकार को सेलेक्ट करेंगे, राशन कार्ड की लिस्ट निकल जायेगा। यहाँ आप राशन कार्ड नंबर, मुखिया का नाम, पिता / पति का नाम, राशन कार्ड का प्रकार आदि विवरण चेक कर सकते है।
राशन कार्ड ऑनलाइन निकालने का राज्यवार लिंक
इस तरह आप बहुत आसानी से किसी भी राज्य का राशन कार्ड लिस्ट निकाल सकते है। यहाँ हमने एक राज्य छत्तीसगढ़ का राशन कार्ड लिस्ट ऑनलाइन निकालने की प्रक्रिया बताया है। ठीक इसी तरह अन्य सभी राज्यों का भी निकाल सकते है। नीचे टेबल में हमने राज्य का नाम एवं राशन कार्ड निकालने का लिंक दे रहे है। आप अपने राज्य के नाम को खोजकर दिए गए लिंक को चुनें –
राज्य का नाम | राशन कार्ड निकाले |
Andhra Pradesh (आंध्र प्रदेश) | यहाँ क्लिक करें |
Assam (असम) | – |
Arunachal Pradesh (अरुणाचल प्रदेश) | – |
Bihar (बिहार) | यहाँ क्लिक करें |
Chhattisgarh (छत्तीसगढ़) | यहाँ क्लिक करें |
Delhi (दिल्ली) | यहाँ क्लिक करें |
Gujarat (गुजरात) | यहाँ क्लिक करें |
Goa (गोवा) | – |
Haryana (हरियाणा) | यहाँ क्लिक करें |
Himachal Pradesh (हिमाचल प्रदेश) | यहाँ क्लिक करें |
Jharkhand (झारखंड) | यहाँ क्लिक करें |
Kerla (केरल) | – |
Karnataka (कर्नाटक) | – |
Maharashtra (महाराष्ट्र) | यहाँ क्लिक करें |
Madhya Pradesh (मध्य प्रदेश) | यहाँ क्लिक करें |
Manipur (मणिपुर) | – |
Meghalaya (मेघालय) | – |
Mizoram (मिजोरम) | – |
Nagaland (नागालैंड) | – |
Odisha (उड़ीसा) | यहाँ क्लिक करें |
Punjab (पंजाब) | यहाँ क्लिक करें |
Rajasthan (राजस्थान) | यहाँ क्लिक करें |
Sikkim (सिक्किम) | – |
Tamil Nadu (तमिल नाडू) | – |
Telangana (तेलंगाना) | – |
Tripura (त्रिपुरा) | – |
Uttar Pradesh (उत्तर प्रदेश) | यहाँ क्लिक करें |
Uttrakhand (उत्तराखंड) | यहाँ क्लिक करें |
West Bengal (पश्चिम बंगाल) | यहाँ क्लिक करें |
सारांश –
राशन कार्ड ऑनलाइन निकालने के लिए राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा की वेबसाइट nfsa.gov.in को ओपन कीजिये। इसके बाद मेनू में ration card विकल्प को चुनें। अब अपने राज्य का नाम, जिला का नाम और ब्लॉक का नाम सेलेक्ट कीजिये। फिर अपने राशन दुकान का नाम सेलेक्ट करें। इसके बाद राशन कार्ड लिस्ट स्क्रीन में खुल जाएगी। यहाँ आप अपना राशन कार्ड देख सकते है।
सामान्य प्रश्न (FAQ)
राशन कार्ड ऑनलाइन निकालने के लिए खाद्य सुरक्षा की वेबसाइट nfsa.gov.in को ओपन कीजिये। इसके बाद अपने राज्य का नाम चुनें। फिर अपने जिला, ब्लॉक और ग्राम पंचायत का नाम सेलेक्ट कीजिये। अब अपने राशन दुकान का नाम सेलेक्ट करके राशन कार्ड निकाल सकते है।
राशन कार्ड की लिस्ट देखने के लिए खाद्य विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट खोलें। इसके बाद मेनू में राशन कार्ड विकल्प को चुनें। अब अपने जिला, विकासखंड और ग्राम पंचायत का नाम चुनें। फिर आपके राशन दुकान का नाम और राशन कार्ड का प्रकार सेलेक्ट करके राशन कार्ड की लिस्ट देख सकते है।
राशन कार्ड मोबाइल पर निकालने के लिए मोबाइल पर गूगल क्रोम वेब ब्राउज़र ओपन कीजिये। इसके बाद अपने खाद्य विभाग की वेबसाइट पर जाइये। फिर अपने जिला, तहसील और ग्राम पंचायत का नाम चुनें। फिर राशन दुकान का नाम सेलेक्ट करके अपने मोबाइल पर राशन कार्ड निकाल सकते है।
राशन कार्ड लिस्ट कैसे निकाले, इसकी पूरी जानकारी स्टेप by स्टेप बहुत आसान तरीका यहाँ बताया गया है। अब कोई भी राशन कार्ड धारक घर बैठे ऑनलाइन राशन कार्ड की लिस्ट निकाल पायेगा। अगर लिस्ट निकालने में आपको कोई परेशानी आये या राशन कार्ड से सम्बंधित आपके मन में कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है। हम बहुत जल्दी आपको रिप्लाई करेंगे।
ऑनलाइन राशन कार्ड की लिस्ट निकालने की जानकारी सभी राशन कार्ड धारकों के लिए बहुत उपयोगी है। इसलिए इस जानकारी को व्हाट्सएप्प एवं फेसबुक में शेयर जरूर करें। इससे काफी लोगों को मदद मिलेगी। इस वेबसाइट पर हम राशन कार्ड योजना से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करते है। अगर आप एक राशन कार्ड धारक है और इससे सम्बंधित नई – नई एवं उपयोगी जानकारी सबसे पहले पाना चाहते है, तो गूगल सर्च बॉक्स में सर्च कीजिये – myrationcard.in धन्यवाद !
Sri man mera ration-card nhi mila is ke liye ky kr na h..
Beena
Ration card ke liye apply karna hai
Mera Maharashtra ka rc card he vo me yahan se kaise nikalu yaha Maharashtra rajya he hi nahi baki rajya he plz Halp..
Parchi nah I aae
Arjun Kumar